कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बारापुर गांव में निर्माणाधीन मकान को अराजक तत्वों ने शनिवार की देर रात ध्वस्त कर दिया। रविवार को पीड़ित ने चार नामजद एवं छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। राजापुर गांव निवासी श्रीप्रसाद राम बारापुर गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान की नींव पूरी तरह से पड़ चुकी है और पिलर एवं दीवार का कार्य चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि देर रात गांव के एक दर्जन अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। इससे तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।