फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने व्यापारी की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष से मिला। थाने के तीन सिपाहियों पर बेवजह मारने-पीटने और गाली देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। गांव निवासी स्वर्णकार समाज के नेता अनिल वर्मा ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने घर से दवा लेने बाइक से बाजार गए थे। संयोग से मास्क की जगह चेहरे को गमछे से ढके हुए थे। वापस घर आते समय बाजार में गांधी आश्रम के पास थाने के छह सिपाही वाहन और मास्क चेकिंग कर थे। सिपाहियों ने उन्हें रोका और बिना कारण पूछे डंडे से पीटते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। शोरगुल सुनकर आप-पास के लोग जुटे तो सिपाही वहां से खिसक लिए। अनिल वर्मा को काफी चोटें लगी है। इसकी जानकारी होते ही व्यापारी आक्रोशित हो उठे। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष से मिलकर तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें