फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
नंदगंज के धरवां गांव में करेंट से युवक की मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवा गांव में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी संजय बिंद (22) ने खेत की सिंचाई करने के लिए जैसे ही ट्यूबवेल चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाया कि उन्हें जोरदार करंट लगा जिससे वह झुलस गया। जब खेत में पानी नहीं आया तो पजिरन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो संजय स्टार्टर से चिपका मिला। परिजन यह देख कर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें