फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने डंफर लूट का दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बूढ़नपुर स्थित एक ठेकेदार ने बृहस्पितवार को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर डंफर लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस संबंधित प्रकरण की जांच में लग गई है। मालूम हो कि एक प्राइवेट लिमिटेड का कैंप कार्यालय थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव में स्थित है। इस कैंप कार्यालय के पास सोमवार की रात हथियारबंद लोग उस कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंफर को कब्जे में लेकर चालक संजय चौहान निवासी बाबूरानी थाना सहतवार बलिया सहित वाराणसी लेकर चले गए। वाराणसी में चालक संजय चौहान को हथियारबंद लोगों ने गाड़ी से उतार दिया और डंफर लेकर फरार हो गए। इसके बाद चालक संजय चौहान ने पूरी घटना की जानकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक आंबेडकर नगर जिले के आलापुर थाना के सेहरामऊ गांव निवासी दिनेश यादव को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। आगे जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें