फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता बालक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित तालाब में एक बालक का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के एक दिन पूर्व बालक लापता हो गया था। गांव निवासी अबू अमर (6) बीते 13 अप्रैल की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव उसके घर के पास तालाब में उतराया मिला। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में नोनहरा के थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें