शादियाबाद। थाना अंतर्गत शादियाबाद प्रधान मोड़ के पास सायंकाल यूसुफपुर खंडवां गांव के समीप दो भाईयों कर्मवीर सिंह उर्फ सोनू सिंह और सूर्यजीत सिंह की संपत्ति को सीओ भुरकुंडा महमूद अली और तहसीलदार जखनियां अजीत सिंह की देख-रेख में शुक्रवार की शाम कुर्की की गई। इनके खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। कुर्की के साथ सूर्यजीत सिंह की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जब्त वाहन संख्या यूपी- 61 एजे- 2052 की कीमत 3,30, 000 एवं आराजी नंबर 201 के रकबा एक बिस्साकी कीमत 11 लाख 89 हजार मापी गई। कुल संपत्ति 15 लाख 19 हजार की है जब्त हुई है। यह संपत्ति गलत तरीके से अर्जित की गई थी। कुर्की के दौरान सीओ भुड़कुड़ा महमूद अली, तहसीलदार अजीत सिंह ,थाना प्रभारी शिवप्रताप वर्मा, दारोगा बलवंता, गिरिजा शंकर, बृजमोहन, सिपाही प्रवीण कुमार, कांस्टेबल विकास तिवारी, कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश कुमार मिश्रा इत्यादि लोग मौजूद रहे।