फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरों ने किसानों पर किया पथराव, खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी एवं महेंद गांव में नदी की धारा रोक कर मछली पकड़ रहे लोगों को मना करने पर मछुआरों ने किसानों पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला शांत कराने के साथ नदी में लगे अवरूद्ध को हटवाया। मत्स्य निरीक्षक चंद्रभान राम ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया हैै। मंगई नदी में कई जगह जाल लगा कर मछली मारा जा रहा हैं। पानी ज्यादा होने के चलते क्षेत्र के दर्जनों गावों के खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे रघुबरगंज, राजापुर परसा, करीमुद्दीनपुर, जोगा, सरदरपुर, नसीराबाद, सोनवानी, गोड़ऊर के किसानों की कई एकड़ खेत पानी में डूबी है। इसको लेकर किसान साहुबुद्दीनपुर गांव पंहुचे थे। साथ नदी के लगे जाल सहित बांस-बल्ली हटाने का अनुरोध किया था। लेकिन मछुआरों को यह बात नागवार लगी और वह ईंट-पत्थर चलाने लगे। मत्स्य निरीक्षक चंद्रभान राम ने साहुबुद्दीनपुर गांव निवासी कालिका बिंद, रमेश बिंद, धीरेंद्र बिंद यर कविंद्र बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहसीलदार श्रीधर चौरसिया ने बताया कि नदी से जाल हटा कर पानी निकलने की व्यवस्था की जाएगी और अवैध तरीके से मछली मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें