फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मांगों को लेकर माकपा ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील परिसर में भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की धरना में बोलते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
गंगौली। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला सचिव हरिलाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का अधिक बोझ पड़ रहा है। विभिन्न परीक्षाओं के बार-बार लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रपति से मांग की गई कि सरकार को निर्देशित कर मजदूरों, किसानों, छात्रों और नौजवानों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुनीब गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा, लालधर, लालचंद्र, श्रीराम, जयराम, राधेश्याम, रमाशंकर, सत्यनारायण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें