फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छुपाने के लिए कर रहे नफरत की राजनीति

Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वामपंथी दलों के प्रतिवाद कार्यक्रम के अंतिम भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने रविवार कोतुुलसी सागर से सरजू पांडेय पार्क तक प्रतिरोध मार्च निकाला। पार्क में हुई सभा में पार्टी की राज्य स्थाई समिति के सदस्य जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने में मोदी सरकार विफलता को ढंकने के लिए नफरत की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरएसएस, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने, ईंट भट्ठों को चालू करने, मनरेगा के तहत साल भर काम देने की मांग की। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा गया। योगेन्द्र प्रताप भारती, विजयबहादुर सिंह, मुराली, विजयी, विरेंद्र, प्रमोद,कौशल्या, बुच्चीलाल, चन्द्रावती ने  विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें