सादात थाना क्षेत्र में रविवार की रात पट्टी गरीब उर्फ मई गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गो तस्करी के आराेपी सूरज यादव उर्फ नागेंद्र घायल हो गया। पुलिस की टीम वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में सूरज यादव उर्फ नागें के पैर में गोली लग गई। थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी पर इनाम घोषित था। वह खिदिरगंज का रहने वाला है। वह गो तस्करी के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद