गाजीपुर। जनपद को 1600 कोविड वैक्सीन का वायल शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है। बुधवार की देर शाम पुलिस निगरानी में वैक्सीन सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोल्ड चेन रूम में पहुंचा। एक वायल में 10 लोगों का टीकाकरण होगा, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि टीकाकरण शुरू होने को लेकर अब तक तिथि निर्धारित नहीं हुइ है। सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोल्ड चेन रूम में स्थापित आठ ड्रीप फीजर को तीन दिन पूर्व तकनीकी टीम ने संचालित कर दिया। सुबह कोतवाली से एक एसआई व तीन पुलिस कर्मियों की निगरानी में वैक्सीन लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई। वाराणसी से स्वास्थ्य विभाग को 1600 कोविड वैक्सीन का वायल उपलब्ध कराया। इससे पूरी पुलिस टीम की मुस्तैदी में जनपद तक लाया गया। एक वायल में 10 लोगों को लगने वाले टीके को लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। वहीं वैक्सीन के जनपद में आने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के चेहरे खुशी खिल उठे। स्वास्थ्य कर्मियों में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि कोरोना महामारी पर अब निश्चित रूप से जीत मिलेगी। इस संबंध में एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 1600 कोविड वैक्सीन का वायल उपलब्ध कराया गया है।