कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाती स्वास्थ्य कर्मी गीता कुशवाहा।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के तीस केंद्रों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। पूर्वांह्न नौ बजे से लाभार्थियों को कोविड का टीका लगा। वहीं उन्हें आंधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखकर डाक्टरों द्वारा मानीटरिंग भी गई। शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण कार्यक्रम में 1806 लाभार्थियों को टीका लगा। सुबह आठ बजे से ही सभी टीकाकरण स्थलों पर वैक्सीनेशन की टीम पहुंच गई थी। साढ़े आठ बजे सीएमओ के नेतृत्व में एसीएमओ की टीम ने नगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिया गया। सुबह 8.45 बजे टीकाकरण के लिए लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। एक-एक करके लाभार्थियों को मुख्य गेट पर सूची से नाम मिलाने के बाद वेटिंग कक्ष में बैठाया जा रहा था जहां कोविन एप के जरिए उनका डाटा अपलोड करने के बाद टीकाकरण कक्ष में भेजा जा रहा था। शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण अभियान के तहत बाराचवर में 122, भदौरा 103, बिरनो 73, देवकली 153, गोड़उर 135, जखनिया 86, करंडा 101, कासिमाबाद 157, मनिहारी 146, मरदह 54, सादात 46, ट्रामा सेंटर 169, रेवतीपुर 72, सैदपुर 66, सुभाखरपुर 63, जिला महिला अस्पताल 19, जिला अस्पताल 45, जमानिया 103, निजी अस्पताल में 93 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया गया।