फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद न्यायालय तीन दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद न्यायालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर 15 से 17 अप्रैल तक न्यायालय बंद रहेगा। साथ ही सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र के आदेशानुसार सेनेटाइजेशन के लिए न्यायालय बंद रहेगा। अवकाश के दिन सत्र न्यायालयों में रिमांड कार्य के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय विष्णुचंद्र वैश्य को अधिकृत किया गया है। 15 अप्रैल को न्यायालयों में नियत जमानत प्रार्थना पत्र तथा एडमिशन की पत्रावलियों में 19 अप्रैल, 16 अप्रैल को न्यायालयों में नियत जमानत प्रार्थना पत्र तथा एडमिशन की पत्रावलियों में 20 अप्रैल की तिथि एवं 17 अप्रैल को न्यायालयों में नियत जमानत प्रार्थना पत्र तथा एडमिशन की पत्रावलियों में 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा 15 अप्रैल को नियत मुकदमों में 03 मई, 16 अप्रैल को नियत मुकदमों में चार मई एवं 17 अप्रैल को नियत मुकदमों में 05 मई तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें