फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भतीजे समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल ब्लाक परिसर में नामांकन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ हुई मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुहम्मदाबाद की विधायक के भतीजे सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि पंचायत चुनाव के नामांकन कार्य के अंतिम दिन 18 अप्रैल को करीब दो बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख लुटुर राय तथा रतन राय बीडीसी सदस्य के लिए कनुवान की प्रथम एवं द्वितीय सीट से अपना नामांकन पत्र जमा करने भांवरकोल विकासखंड कार्यालय पहुंचे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वहां आनंद राय मुन्ना अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे और उन्होंने नामांकन पत्रों को छीनकर फाड़ दिया। आपत्ति करने पर मारपीट करने पर उतर गए और जान से मारने की भी धमकी देने लगे। एसडीएम राजेश गुप्ता एवं सीओ राजीव द्विवेदी सूचना पर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इधर घटना की जानकारी होते ही एडीएम राजेश सिंह और एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया भी पहुंच गए। पीड़ित लुटुर राय एवं रतन राय ने घटना की तहरीर एसपी ग्रामीण को दी। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद राय उर्फ मुन्ना सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें