नंदगंज। नंदगंज बाजार के पारस गली के सामने रहने वाला एक साहसी युवक विवेक वर्मा बिना डरे-सहमे सांप को हाथ से पकड़कर कब्जे में करके डिब्बा में रखकर उसे गांव से दूर जंगल में छोड़ देता है। बृहस्पतिवार को नंदगंज बाजार के पत्रकारपुरम गली में एक व्यक्ति के घर में स्टूल पर रखे इंवर्टर के नीचे बैठा करीब डेढ़- दो फिट का एक सांप दिखाई दिया। घर के लोग घबड़ा कर विवेक को सूचना दिए और विवेक ने उसे हाथ से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। विवेक वर्मा ने बताया कि सांप को पकड़ने का कार्य वह कई वर्ष से कर रहा है।