फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिक्सर मशीन पलटने से दबकर दंपती गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शादियाबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित चौराहा पर सोमवार की दोपहर बिल्डिंग मेटेरियल मिक्सर मशीन पलटने से दबकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मरदानपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (26) और अंशिका देवी (24) होली की खरीदारी करने शादियाबाद बाजार आए हुए थे। वह थाना चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर, जिसके पीछे मिक्सर मशीन लगी हुई थी, अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पति पत्नी दब गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को निजी साधन से जिला अस्पताल भेज दिया। पति श्रवण कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं पत्नी अंशिका का एक पैर गंभीर तरह से कुचल गया है। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें