जमानिया नगर पालिका कार्यालय के पास बरामदे पर धरना पर बैठे सभासद । संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद परिसर में चल रहा सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी से आक्रोशित सभासदों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर पालिका अध्यक्ष व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभासदों ने चेताया कि मांगें पूरी न होने पर दो नवंबर को वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। मौके पर राकेश प्रजापति, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, शिवबचन यादव आदि उपस्थित रहे।