फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से लड़ने वाले फ्रंटलाइन कर्मियों को लगा टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस कर्मी को कोविड-19 का टीका लगाती एएनएम - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोरोना महामारी बचाव में लगे फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण शुक्रवार से शुरू हो गया। जिला अस्पताल में सुबह नौ तो जिला महिला अस्पताल में 10.40 बजे टीकाकरण की शुरुआत हुई। सीएमओ डा. जीसी मौर्या के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम तैयारी के साथ चल रहे टीकाकरण का जायजा लेने के साथ मानीटरिंग करती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष में टीकाकरण करने वाली टीम पहुंच गई। पौने नौ बजे कोविन एप पर पंजीकृत लाभार्थी आने शुरू हो गए। नौ बजे पुलिसकर्मी परमार सुनील को एएनएम ने पहला टीका लगाया। इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में आधे घंटे तक रखा गया। 9.10 बजे सावंत महादेव को दूसरा और 9.15 बजे सुरेंद्र यादव को तीसरा टीका लगा। टीकाकरण कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलता रहा। यहां निर्धारित 375 के लक्ष्य के सापेक्ष 299 लोगों को टीका लगा। वहीं जिला महिला अस्पताल में कोविन एप पर पंजीकृत कर्मियों के आने का क्रम सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया। 10.40 बजे राहुल कुमार को एएनएम ने टीका लगाया। इसके बाद 10.50 बजे शिवशंकर एवं 10.55 बजे राजेश कुमार का टीकाकरण हुआ। उधर, सुबह 10 बजे सीएमओ डा. जीसी मौर्या के नेतृत्व में नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार सहित अन्य डाक्टरों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। 10.30 बजे टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी निर्धारित समय के अनुसार टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें