फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश, जिले में कांग्रेस बांटेगी कोरोना की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राहुल राजभर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश सहित जिले में कोरोना की दवाई बांटेगी। जिले की सातों तहसील और 16 ब्लाकों में इसे संगठन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर वितरित कराया जाएगा। वह जिला कमेटी के सिटी स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार प्रधानमंत्री को आगाह करते रहे, लेकिन सब कुछ अनसुना कर चुनाव को प्राथमिकता दी गई। इसका नतीजा है कि संक्रमण से आज पूरा देश जूझ रहा है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है कि उसका वह निर्वहन करें। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि जरूरतमंदों को चिकित्सकीय परामर्श लेकर उच्चकोटि की दवाओं की किट फ्री में बांटी जाएगी। पत्रकार वार्ता में पीसीसी के सदस्य आनंद राय, सलीम अंसारी, साजिद अंसारी, पंकज दुबे, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, अनुज राय, राघवेंद्र, माधवकृष्ण, ऊषा चतुर्वेदी, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, आदिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें