गाजीपुर। जिले में सोमवार की देर शाम 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सक्रिय मरीजों की संख्या 631 शेष है। डेढ़ माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। काफी समय के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। इससे मेडिकल टीम ने राहत की सांस ली है। देर शाम आई रिपोर्ट में मिले कोरोना संक्रमितों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रयास करने में जुटा हुआ है। नए कोरोना संक्रमितों को कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फोन करके ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही लक्षण की जानकारी ली जा रही है, जिससे गंभीर होने पर तत्काल जिला अस्पताल अथवा एल-टू अस्पताल लाकर उपचार किया जा सके। टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।