फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच में जिला दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण की दूसरी लहर से दो-दो हाथ करने को जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। यही वजह है कि कोरोना जांच के मामले में जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान है। प्रतिदिन दस हजार से ऊपर जहां संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। वहीें वैक्सीनेशन एवं मेडिकल किट भी बांटे जा रहे है। जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। शासन के निर्देश पर गांव-गांव जांच एवं उपचार के साथ दवा की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने 190 टीमों का गठन किया है। वहीं प्रत्येक टीम को कम से कम 100 सैपलिंग की दिशा-निर्देश दिया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 85 टीम गठित की गई है। जिसमें 68 मोबाइल एवं 17 स्टेटिक टीम लगाई गई। ऐसे में दोनों टीम द्वारा प्रतिदिन जांच की जा रही है। बीते 23 मई को जहां इन टीमों द्वारा आरटीपीसीआर के माध्यम से दो हजार 251 की स्वैब सैंपलिंग की गई। वहीं एंटीजन के माध्यम से 10725 की कोविड जांच की गई थी। ऐसे में अब दोनों टीमों द्वारा 12 हजार से ऊपर प्रतिदिन जांच का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो अब 519436 लोगों की जांच हो चुकी है। वहीं 506404 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 485537 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 20 हजार 867 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अप्रैल माह में 61345 संदिग्धों की जांच कराई जा चुकी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि वर्तमान समय में 12 हजार से ऊपर जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी की मानीटरिंग एवं प्रबंधन की देन है कि गांव-गांव जांच हो रही है। इसके चलते लखनऊ के बाद जिले का जांच के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें