फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन संक्रमित होने से टेस्ट नहीं हो पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्याशियों के साथ उनके अभिकर्ता मतगणना पास के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टेस्ट के लिए पहुंचे। घंटों कतार में लगे लोगों को निराश होकर घर वापस जाना पड़ा। बताया गया कि कोविड-19 जांच करने वाला लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित होने से टेस्ट नहीं हो पाया। टेस्ट नहीं होने से सैकड़ों प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता निराश होकर वापस घर चले गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में भाग लेने वाले प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं को कोविड-19 का टेस्ट निगेटिव होना अनिवार्य था। तभी उनके पास जारी होने वाले थे। इसको लेकर सैकड़ों प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर सुबह से ही कतार लगाए हुए थे। इसको लेकर प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं द्वारा कई बार हंगामा भी खड़ा किया गया। बहुत देर तक जांच शुरु नहीं हुई तो हंगामा बढ़ता देख केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पुलिस बुला ली गई और बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन खुद कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस कारण आज यहां पर टेस्ट संभव नहीं है। जांच नहीं होने से प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता निराश होकर घर चले गए और उनके अंदर बेचैनी है कि बिना टेस्ट के पास नहीं बनने से मतगणना में कैसे भाग लिया जाएगा। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी भारत भार्गव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इस जांच को लेकर प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें