फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 828 पॉजिटिव, छह की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को इलाज के दौरान छह संक्रमितों की मौत से हड़कंप मच गई। देर शाम साढ़े आठ बजे आई रिपोर्ट में 828 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार 627 पहुंच गई हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 131 पहुंच गया है। जबकि 17 भर्ती मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अब तक 6409 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। आमजन की थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए घातक होती जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में जखनिया छह, सैदपुर तीन, रेवतीपुर 33, नगर तीन, देवकली 28, बिरनो 15, बाराचवर 17, भांवरकोल 16, भदौरा 16, सदर ब्लाक में 80 के अलावा कासिमाबाद, सादात, मुहम्मदाबाद, जमानिया, जखनिया, मरदह, मनिहारी ब्लाक के विभिन्न गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम जहां इन कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। वहीं इनके संपर्क में आए संदिग्धों की जांच के लिए सूची तैयार की जा रही है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 828 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। ऐसे में आमजन को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, जिससे संक्रमण का चेन तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें