गाजीपुर। नगर के पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिस कर्मियों समेत 726 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। ऐसे में जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3632 पहुंच गया है। इलाज के दौरान तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 111 पहुंच गया है।देर शाम आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन चार, रामपुर बलभद्र दो, मनिहारी चार, आरीपुर एक, बुद्धा हास्टल एक, राय कालोनी एक, रौजा पांच, रानीपुर एक, अरखापुर एक, शास्त्रीनगर एक, अंधऊ चार, नरवर एक, बंशीबाजार एक, सुरवत पाली दो, नौकापुरा एक, मलिकपुरा एक, करमचंद्रपुर एक, अदिलाबाद एक, अग्रवालटोली एक, नारायनपुर एक, अदिलाबाद एक, करीमुद्दीनपुर दो, यूबीआई करीमुद्दीनपुर एक, जफरपुरा एक, शेरपुर कला एक, बरतर एक, मुहम्मदाबाद एक, तहसील मुहम्मदाबाद दो, क्यापुर एक, मुबारकपुर एक, सुखडेहरा दो, मलिकपुरा एक, चकशाह एक, मैनपुर तीन, खिदिरपुर एक, आनापुर एक, मानिकपुर एक, पुरैना दो, सोकनी चार, गौशंदेपुर सात, करंडा एक, नारीपचदेवरा पांच, मैनपुर आठ, बाराचवर 22, सदर 43, खैराबारी दो, नंदगंज छह, तरवा एक, इमलियां एक, कटघरा एक, चाड़ीपुर दो, चोचकपुर एक, पिपरही एक, डेहरी एक, रामपुर बंतरा दो, बरहपुर छह, बासूचक दो, रामपुर दो, पाली दो, मऊपारा एक, पीएचसी देवकली एक, बसंत चक तीन, नंदगंज पीएचसी एक, देवकली दो, छपरी दो, मलिकपुर दो, सुहवल एक, रेवतीपुर 24, पठकनियां एक, महेंद एक, भदौरा 36, मरदह 21, सदर ब्लाक 101, सैदपुर 52, जखिनया 42, मनिहारी एक, सादात 14, जमानिया 23, बिरनो सात सहित विभिन्न ब्लाक के विभिन्न गांवों में 726 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए ट्रेस करके लक्षण का पता लगाया जा रहा है, जिससे गंभीर होने पर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जा सके। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल हुआ है। ऐसे में एहतियात के साथ बचाव काफी जरूरी है।