फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 153 मिले पॉजिटिव, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार की देर शाम 153 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या 1481 पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ रही रफ्तार से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में लगातार वृद्धि होने से मेडिकल टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रोजना सौ से ऊपर लोगों की रिपोर्ट जहां पॉजिटिव आ रही है। वहीं संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा होना शुरु हो गया है। दो संक्रमित मरीजों की मौत से जिले में अब कोरोना संक्रमण की वजह से 104 लोगों की जान जा चुकी है। देर शाम आई रिपोर्ट में सदर चार, कासिमाबाद एक, मरदह दो, जखनिया एक, नगर छह, सैदपुर एक, सदर ब्लाक 29, देवकली एक, मुहम्मदाबाद छह, रेवतीपुर दो, सादात छह, जमानिया तीन, भांवरकोल तीन, मनिहारी एक, बिरनो, सैदपुर, मरदह सहित अन्य ब्लाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ संदिग्धों की सूची तैयार करनी शुरु कर दी है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 153 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में एहतियात एवं सुरक्षा काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें