फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को जागरूक कर रहे लेखपाल

विज्ञापन
जमानिया तहसील क्षेत्र के बरेसर गांव में कोविड के प्रति जागरूक करती हल्का लेखपाल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के सभी गांवों में शुक्रवार को हल्का लेखपाल के माध्यम से ग्रामीणों की बैठक कर कोविड महामारी के प्रति जागरूक किया गया। तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए देहात क्षेत्रों में बनायी गई निगरानी समिति सक्रिय है। कोरोना के प्रति बैठक कर लोगों को जागरूक कर रही है। ऐसा देखा जा रहा है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क आदि के बाजार एवं गांव में घूम रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर गांव के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में बनायी गई निगरानी समिति के अध्यक्ष हल्का के लेखपाल हैं। लेखपाल गांव में जाकर कोरोना महामारी से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बताया कि बिना मास्क के पकड़े जाने पर पहली बार एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का चालान किया जाएगा। अर्थदंड से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ये निगरानी समिति रिपोर्ट बना कर प्रेषित करेगी जिसके बाद उच्चाधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें