शहर में मास्क चेकिंग अभियान के तहत चालान करते यातायात प्रभारी प्रवीण यादव।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पुलिस शहर में बिना मास्क घूमने वालों पर शिकंजा कस रही है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुर्माना वसूला। पिछले पांच दिनों में पुलिस ने अब तक एक लाख पांच हजार जुर्माना वसूला है। यातायात प्रभारी प्रवीण कुमार यादव के नेेतृत्व में पुलिस नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला रही है। राहगीरों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। फुटपाथ पर बिना मास्क घूम रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में मास्क का वितरण किया गया। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर, चार पहिया, दो पहिया और साइकिल सवार का चेकिंग के दौरान चालान किया गया। टीम ने शहर के रौजा, जमानिया तिराहा, अंधऊ तिराहा, गाजीपुर घाट, विशेश्वरगंज, लंका, भुतहिया टांड़ तथा महाराजगंज आदि स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेड कांस्टेबल संतोष, हेड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल नीलेश, विकास, सतीश, पुष्पेंद्र शामिल थे।