जमानिया। पंचायत चुनाव की व्यवस्था में लगे एसडीएम कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उन्हें बीएचयू रेफर किया गया। एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह की रविवार को एंटीजन किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया। अपने मिलने वालों से भी उन्होंने टेस्ट कराने की अपील की है। बताया कि अभी मामूली लक्षण हैं, इसलिए खुद को आइसोलेट किया है। शुक्रवार को तबीयत में सुधार नहीं होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने उन्हें बीएचयू रेफर किया। पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्हें उनके आवास पर ही आइसोलेट किया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीएचयू रेफर किया गया।