ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बैठे यात्री।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर में ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन को आमजन तरजीह नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा और न ही मास्क लगाए जा रहे हैं। बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रोजाना भीड़ उमड़ रही है और लोग कोरोना को लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं। ऐसे में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की तादाद बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है। नगर के रोडवेज बस स्टैंड, लंका निजी बस स्टैंड, सिटी रेलवे स्टेशन के अलावा मिश्र बाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, कचहरी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खासकर सड़क किनारे लगे खान पान के ठेलों लोग जुट रहे हैं। संक्रमण से बचाव को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। टिकट लेने की होड़ में यात्री संक्रमण से बचाव को तरजीह नहीं दे रहे हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे है और न ही मास्क लगा रहे हैं। यहीं हाल रोडवेज अथवा निजी बसों का है। बसों में यात्री एक दूसरे से सट कर बैठे हैं। मास्क भी नहीं लगा है। लोग कोरोना महामारी को हल्के में ले रहे हैं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बना हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोग गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जरूरत पर ही घर से निकलें। साबुन से हाथ धोना न भूलें। संक्रमितों की बढ़ती संख्या में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपील है कि अपने को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने को जागरू क करें।