गाजीपुर। कोविड-19के वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन का आयोजन पांच जनवरी को जिले के छह स्थानोंपर किया जाएगा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के प्रशिक्षणभवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य की अध्यक्षता में ड्राई रन केकार्य में लगने वाले वेरीफायर (लाभार्थियों की पहचान करने वाले) और डाटा ऑपरेटर को डेमो कोविन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिएप्रशिक्षण दिया गया। एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया किकोविड-19के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बहुत ही जल्द जिले में शुरू होने वाली है।उसके पूर्व उससे संबंधित सारी तैयारियां शासन के निर्देश पर की जा रही हैं। जिलेके छह स्थान जिसमें जिला अस्पताल पुरुष एवं महिला, सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र मनिहारी, रेवतीपुर, मुहम्मदाबादऔर करंडा में पांच जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। डेमो कोविन पोर्टल परवैक्सीनेशन के लिए सेशन साइट पर आने वाले लाभार्थियों को वेरीफायर और डाटा ऑपरेटरके माध्यम से कैसे कार्य करना और डाटा अपलोड करना है, इसकीजानकारी दी गई। यूएनडीपी के वीसीसीएम प्रवीण उपाध्यायने बताया कि ड्राई रन की इस प्रक्रिया में चयनित केंद्रों पर वैक्सीनेटर, दो सिक्योरिटी गार्ड, एक वेरीफायर और दो सपोर्टिंगस्टाफ मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ. डीपीसिन्हा, डॉ. प्रगति कुमार, मोहम्मद अजहर, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ इशांक कागरा, यूनिसेफ केधर्मेंद्र तिवारी मौजूद थे।