फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव के शिखर पर तांबा लगा, महेंद्र नाथ पांडेय आज करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर के शिखर को स्वर्णिम आभा प्रदान करने के लिए गोल्डेन प्लेटिंग तांबे की परत चढ़ाने का काम पूरा होने के बाद सावन के तीसरे सोमवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्य से जुड़े कारीगर और विशेषज्ञों ने बताया था कि पीतल की परत की आयु 100 साल और तांबे की परत की आयु एक हजार वर्ष तक होती है। विशेषज्ञों की राय पर केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने तांबे के प्लेट लगवाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए संस्थाओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के सहयोग से 50 लाख रुपये में स्वर्णिम आभा शिखर का बानने का काम हुआ है।
मार्कंडेय महादेव मंदिर गाजीपुर और बनारस की सीमा पर है। आस-पास के जनपदों के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। यहां आम तौर पर सैकड़ों हजारों लोग दर्शन-पूजन करते हैं। सावन में यहां श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ जुटती है। पूरा सावन यहां भक्तों का रेला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें