जमानिया विकास खंड क्षेत्र के डुहिया सहकारी समिति का उद्घाटन करते भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश
जमानिया। विकास खंड के डुहिया सहकारी समिति का उद्घाटन बृहस्पतिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा जनपद में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में सहायक निबंधक बिपिन कुमार सिंह ने किसानों को अधिक पैदावार हेतु सरकारी उर्वरक और बीज उपयोग करने की सलाह दी। वहीं, जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने किसानों को मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण देने का आश्वासन दिया। समिति बंद होने से न्याय पंचायत के 5 गांवों के 1,000 से अधिक किसान दो दशकों से सरकारी लाभ से वंचित थे। इस दौरान सतीश चंद्र, शिवजन्म राय, सुधाकर राय, अंशु तिवारी समेत कई किसान उपस्थित रहे।