फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसी को समझाया, कुछ को मनाया...11 घर फिर बसाए

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र पर 21 विवाद आए प्रस्तुत
विज्ञापन

ज्यादातर मामले में पति द्वारा मारपीट की बात सामने आई
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे। उनके सामने 21 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए। समझा-बुझाकर 11 परिवारों की विदाई कराई गई।
परामर्श केंद्र पर आने वाले मामलों में बिरनो थाना क्षेत्र की दिव्यांशी की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई। मरदह थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत थी कि उसके देवर उसके साथ हमेशा छेड़खानी करता है। इसकी शिकायत जब पति से करती हूं तो भी वह ध्यान नहीं देते। इस पर पति और देवर को समझाकर विदाई करवाई गई।
विज्ञापन

नंदगंज के पहाड़पुर निवासी रीता देवी की शिकायत थी कि उसके ससुराल के लोग उसके बच्चे को पीने के लिए दूध ही नहीं देते हैं। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई। रूई मंडी निवासी एक महिला की शिकायत थी कि उसके पति उसके चरित्र पर हमेशा शक करते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।
उतरौली निवासी तृप्ति देवी की शिकायत थी कि उसके पति मायके से भैंस की मांग करते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। पहाड़पुर निवासी महिला की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध दूसरे से है। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। जलालाबाद निवासी आरती की शिकायत थी कि उसके पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।
जंगीपुर निवासी एक महिला की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध दूसरे से है। इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। रोहिली निवासी उर्मिला देवी की शिकायत थी कि तबियत खराब होने पर भी पति इलाज नहीं करवाते। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।
विज्ञापन

सेवराई निवासी पूनम देवी की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं। इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । साथ ही ममता विश्वकर्मा, काजल यादव की भी विदाई करवाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, सरदार दर्शन सिंह, विक्रमादित्य मिश्र, शिवशंकर तिवारी, सरिता गुप्ता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें