फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मार्ग के निर्माण को लेकर उपजा विवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने निर्माणाधीन सड़क का एमबी और इस्टीमेट मांगा
विज्ञापन

डीजल डाल सड़क को उखाड़ने का मामला आया सामने

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शादियाबाद-जखनियां मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर उपजा विवाद बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले जखनियां विधायक वेदी राम ने सड़क निर्माण से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से मेजरमेंट बुक (एमबी) और इस्टीमेट मांगा था। जिसके वायरल ऑडियो में विधायक की ओर से बार-बार सड़क के निर्माण संबंधी जानकारी के लिए एमबी, इस्टीमेट और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
लेकिन बृहस्पतिवार को शादियाबाद-जखनियां सड़क को लेकर अब नया मामला सामने आया। इस सड़क पर करीब 25 मीटर के दायरे में डीजल डालकर निर्माण को प्रभावित किया गया है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एई खुर्शीद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शादियाबाद थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिसमें कहा गया कि निर्माणाधीन सड़क पर डीजल डालकर क्षति पहुंचाया गया है। खुर्शीद का कहना है कि सड़क को क्षतिग्रस्त कर वीडियो वायरल करने की योजना थी। जिसके तहत निर्माणाधीन सड़क पर डीजल डाला गया। ताकि विभाग पर सवाल उठाया जाए।
वहीं, दूसरी ओर सुभासपा विधायक वेदी राम का आरोप है कि सड़क के निर्माण संबंधी जानकारी मांगने पर मेरे खिलाफ साजिश हुई है। डराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं। सड़क का एमबी और इस्टीमेट प्रशासन और विभाग के अधिकारी नहीं देंगे तो शासन से मागूंगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा। इस मामले को लोक निर्माण विभाग के मंत्री और प्रमुख सचिव को अवगत कराया जा चुका है। लोक निर्माण के उच्च अधिकारियों से भी इस मामले में वार्ता हुई है।
उन्होंने कहा कि वहां सड़क का निर्माण तभी होगा जब एमबी और इस्टीमेट मुझे मिलेगा। सड़क के निर्माण संबंधी जानकारी होना मेरा अधिकार है। अगर साल भर में सड़क टूटेगी तो लोग यही कहेंगे कि विधायक ने पैसे लेकर खराब निर्माण कराया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा भी यही है कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो। जिसको लेकर सदन में कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं।
000
मैं ईमानदारी से शादियाबाद-जखनियां मार्ग का निर्माण कराना चाहता हूं। इसलिए एमबी और इस्टीमेट मांग रहा हूं। किसी से कमीशन नहीं मांग रहा। शासन की मंशा के अनुसार काम कराना चाहता हूं तो मेरे खिलाफ साजिश हो रही है।
विज्ञापन

वेदी राम, विधायक जखनियां
000
पिछले दिनों एक सड़क निर्माण को लेकर वीडियो वायरल हुआ था। फिर उसी मंशा से साजिश हुई। नवनिर्मित सड़क पर रात के अंधेरे में डीजल डाला गया ताकि सड़क उखड़ने लगे और उसका वीडियो वायरल किया जाए। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खुर्शीद, एई प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें