बारा। विद्युत उपकेंद्र सायर में तैनात संविदा कर्मियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है। संविदा कर्मियों ने इसे लेकर सायर विद्युत उपकेंद्र पर नोडल अधिकारी से मुलाकात की।
संविदा कर्मियों ने उपखंड अधिकारी दिलदारनगर, अधिशासी अभियंता जमानिया और अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की। सायर उपकेंद्र से बरेजी, भतौरा, तिलहठा फीडर से सायर, मनिया, पालनपुर, उचितपुर, बघौता, मठिया, भतौरा, दलपतपुर, मगरखाई, तिलहठा, रायसेनपुर, राजमलबांध, सायर पश्चिमी लघुडाल नहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। संविदा कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी अधिक परेशानी में हैं। इस दौरान पप्पू यादव, झूलन राजभर, जयप्रकाश राजभर, मोहन सिंह यादव, अमित यादव, सचिदानंद यादव, जितेंद्र कुमार यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।