फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली निगम का संविदाकर्मी 13 हजार घूस लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत मीटर में खामी बताकर मुकदमा दर्ज करने का धौंस दिखाकर उपभोक्ता से 13 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में एसओजी टीम ने संविदाकर्मी वसीम अहमद को रौजा के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि बभनौली देवचंदपुर निवासी आशुतोष दुबे ने तहरीर देकर जानकारी दी कि विजिलेंस टीम दो दिन पहले घर आई थी। इसके बाद विद्युत मीटर में कमी, गलत कनेक्शन और अन्य खामियां बताकर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि शाम में कंप्यूटर ऑपरेटर वसीम अहमद ने फोन कर कार्यालय बुलाया। शुक्रवार को छुट्टी होने पर कार्यालय बंद था। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। रौजा पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने बुलाया। इस पर पीड़ित रौजा पहुंचा और 13 हजार रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस दिया। इसी दौरान एसओजी टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी संविदा कर्मी को पकड़कर पूछताछ में जुट गई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि विजिलेंस टीम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात संविदा कर्मी वसीम अहमद को एसओजी की टीम ने 13 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। पीड़ित की तहरीर पर रामपुरमांझा थाने में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें