फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर फीडर के उपभोक्ताओं ने बिजली के लिए िकया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदाबाद के राजापुर फीडर के बिजली उपभोक्ताओं ने पिछले दो माह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद उपकेंद्र पर धरना देकर एसडीओ को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

राजापुर फीडर से 67 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले दो महीने से इस फीडर से आपूर्ति काफी बाधित रहती है। बार-बार तार टूटने और ट्रिप करने से उपभोक्ता आजिज आ चुके है। उनका कहना है कि एक तरफ सूखे की स्थिति और दूसरे तरफ विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने से धान की फसल सूख रही है। बार-बार की शिकायत के बाद भी राजापुर फीडर की विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। इस फीडर से आपूर्ति होने वाले राजापुर, परसा, हाटा, बैरान, भदेसर आदि गांवों के परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर आकर होने वाली सभी आपूर्ति को ठप्प कराकर धरने पर बैठ गए। जिसके चलते करीब दो घंटे तक पूरे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।
एसडीओ के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित एक पत्रक एसडीओ को सौंप कर तीन दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दिया। नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात हुई है शीघ्र मशीन मंगाकर लगा दी जाएगी। एसडीओ सत्यम त्रिपाठी ने कहा कि राजापुर फीडर का रीले खराब है जिससे आपूर्ति ट्रिप कर जा रही है या कहीं न कहीं तार टूट जा रहा है। इसे बनाने के लिए भेजा गया है दो दिन में बनकर आ जाने पर आपूर्ति ठीक हो जाएगी। पत्रक देने वालों मे भाजपा मुहम्मदाबाद के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय गुड्डू, राजापुर के ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार राय, बैरान के प्रधान सोनू यादव, विशाल राय, अरुण कुमार राय, अश्विनी राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें