अखिल भारतीय मध्येशिया वैश्य सभा की बैठक रविवार को पल्टूदास धर्मशाला युसुफपुर गंज में हुई। जिसमें गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव मनाने विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से प्रेमचंद मद्धेशिया को गणिनाथ महाराज पूजनोत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
उपस्थित लोगों ने प्रेमचंद मद्धेशिया को माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में विगत तीन सालों से पूजन का कार्य कर रहे विशुन दयाल गुप्ता ने संरक्षक रमेश गुप्ता को अपना त्यागपत्र दिया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपनी पूरी कमेटी बनाने का अधिकार दिया गया। इस मौके पर रमेश गुप्ता, डा. संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दयानंद गुप्ता, ईश्वर दयाल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता आदि मद्धेशिया समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवानंद गुप्ता एवं संचालन प्रदेश महामंत्री जैनेश पंकज मद्धेशिया ने किया।