फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारा में गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। सेवराई तहसील को मुहम्मदाबाद तहसील, बलिया जिले एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले बारा में गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बन जाने से आने-जाने वाले आम लोगों के साथ ही बारा और गहमर के किसान समय से कृषि कार्य भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बारा में बनने वाले पुल से दोनों तहसील एवं बलिया जिले के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। गंगा नदी में बारा घाट पर पीडब्लूडी की तरफ से जनवरी 2022 में पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। बरसात के दौरान बाढ़ की आशंका के चलते पुल के पीपे 15 जून को खोल दिए गए थे। 15 अक्तूबर से पुल फिर से चालू हो जाना चाहिए था लेकिन पुल निर्माण के लिए प्रांतीयकरण की फाइल शासन में अटके होने से पुल का काम छह महीने देर से शुरू हुआ। विभागीय अधिकारियों की तरफ से बताया जाता है कि पुल निर्माण के लिए कागजी कोरम पूरा हो गया है और काम शुरू करा दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो पुल का काम पंद्रह दिन में पूरा होने की उम्मीद है।
बारा-गहमर के किसानों की 75 फीसदी खेती गंगा पार
बारा। बारा और गहमर के किसानों के लगभग 75 फीसदी खेत गंगा के उस पार बाढ़ क्षेत्र में हैं और यहां के किसान उस पार जाकर खेती करते हैं। किसान नाव से खाद-बीज लेकर उस पार जाते हैं। पुल बन जाने से खेती बारी के लिए किसानों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पीपा पुल के मेंटीनेंस कार्य के लिए सभी सामान बारा एवं फिरोजपुर गंगा घाट पर पहुंच चुका है। कार्य भी शुरू हो गया है। पीपा पुल का काम पंद्रह दिन में पूरा कर पैदल एवं वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। - अनिकेत गुप्ता, एई पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें