फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 30 पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा, उम्मीद भी नहीं जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विकासखंडों के 797 ग्राम पंचायतों में बनने हैं नए पंचायत भवन
जर्जर हो चुके 441 पंचायत भवनों का हो चुका है जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 797 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसमें 30 अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। जबकि इनका निर्माण वर्ष 2021 के मार्च महीने तक पूरा करा लिया जाना था। विभाग की मानें तो इसको पूरा करने के लिए इन वर्षों में करीब छह बार समय सीमा बढ़ाई गई। बावजूद इसके निर्माण पूरा नहीं हो सका । ऐसे में इनके जल्द पूरा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
गांव के लोगों की विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सके, इसके लिए शासन की ओर से पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उसकी मंशा इन्हें मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने की है। जिले के सोलह विकासखंडों में 1238 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 797 गांवों में नए पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2018-19 में हुई थी।
विज्ञापन

नए पंचायत भवनों के निर्माण के लिए शासन की तरफ से करीब एक अरब 27 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी। करीब चार वर्ष बाद भी 30 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि जर्जर हो चुके 441 पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार हो चुका है। इन नए पंचायत भवनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है और इनकी लागत भी अलग-अलग निर्धारित है।
अधूरे पंचायत भवनों को पूरा करने के लिए शासन की तरफ से एक महीने की अवधि फिर से बढ़ाई गई है लेकिन जिस धीमी गति से इसका निर्माण कार्य चल रहा है उससे नहीं लगता कि तय समय सीमा में भी इनका निर्माण पूरा हो सकेगा। इन भवनों का निर्माण अभी तक पूरा न होने से ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों को लेकर ब्लाॅक या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इनका निर्माण जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।


तीन श्रेणियों में बांटा गया पंचायत भवनों को
गाजीपुर। गांवों में बनने वाले इन नए पंचायत भवनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। दो कमरे, हाॅल, चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल, बरामदा आदि की लागत करीब चौदह लाख पचास हजार निर्धारित है। इसी तरह चार कमरे वाले की सोलह लाख पचास हजार तथा आठ कमरे वाले पंचायत भवन की लागत उन्नीस लाख 99 हजार है।



इनकी तैनाती है प्रस्तावित
्रपंचायत भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती प्रस्तावित है।
विज्ञापन




पंचायत भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। प्रयास है कि इनका निर्माण समय से पूरा कर संबंधित की तैनाती कर दी जाए।- अंशुल मौर्या, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें