फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजा मोड़ से रेलवे स्टेशन तकक जुलूस निकाल कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस सरकार ने जनता को बढ़ती महंगाई की आग में झोंक दिया है। महंगाई के विरोध में आयोजित विरोध में निकाले गए जुलूस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर मुकेश कुमार ने कहा कि जबसे केंद्र में मोदी सरकार आई है महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रू ड आयल सस्ता होने के बावजूद जनता को महंगे मुल्य पर पेट्रोल डीजल बेंचा जा रहा है। कहा कोरोना की मार से पहले ही लोगों की हालत पस्त है उपर बढ़ती महंगाई ने जनता की समस्या को बढ़ाने का कार्य किया है। जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में महंगाई के विरोध में लिखे बैनर और झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई, भ्रष्ट्राचार, रिश्वतखोरी, गुंडागर्दी का बोलबाला हो है। भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को जर्जर कर दिया है। कहा जनता की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देव नारायण सिंह, अश्वनी सिंह, रामप्रवेश तिवारी, विपुल विनायक मिश्र, जावेद आलम, अब्दुल हमीद, सर्वानंद चौबे, अनिल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, अमित गिरी, श्रवण कुमार आरि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें