फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
आसमान छू रही महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर बड़े हुए जीएसटी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरजू पांडेय पार्क से महंगाई एवं अग्निपथ योजना के खिलाफ जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि कमर तोड़ महंगाई से देश की जनता बेहाल और परेशान हैं। हम देश की आम जनता के लिए निरंतर ही आवाज उठाने का काम कर रहे हैं, लेकिन तानाशाह सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर ईडी को लगाकर कांग्रेसियों के आवाज को दबाना चाहती है। वहीं अग्निपथ योजना ला दिया गया जो देश के नौजवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मार्कण्डेय सिंह ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और देश की सैन्य व्यवस्था के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रविकांत राय ने कहा कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया गया है, जिसका कांग्रेसजन विरोध करते हैं। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य राजीव सिंह, मनीष कुमार राय, बटुक नारायण मिश्र, जिला महासचिव राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, अनुराग पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, माधव कृष्ण, दिव्यांशु पांडेय, राकेश राय, संदीप विश्वकर्मा, रतन तिवारी, बृजेश कुमार, प्रिंस कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें