फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचा कांग्रेस का जनजागरण अभियान

विज्ञापन
दिलदारनगर। रकसहा गांव में अस्पतालो स्वास्थ्य सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनजागरण - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान के तहत 32 वें दिन रकसहा के स्वास्थ्य उपकेंद्र जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे। वहां दवा, डाक्टर, जांच मशीनें अन्य बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की उपेक्षा बंद कर गरीबों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाए। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी के रहने का समुचित प्रबंध किया जाए। फरीद अहमद गाजी बीते 24 जुलाई से कुतुबपुर बारा से इस पदयात्रा का आरंभ कर 32 वें दिन 38 गांवों का भ्रमण करते हुए रकसहा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और स्वास्थ्य उपकेंद्र सुधारने के पक्ष में नारे लगाए। इस अवसर पर अफजल शम्सी अमजद खां, रौनक, साहिल, जावेद, बबलू, सुरेश पासी, रोहित राजभर, दीना राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें