फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो भी)
विज्ञापन


राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा, महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को होली के ऐन पहले रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ पत्रक दिया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा है कि सरकार ने त्योहारों से ठीक पहले जो गैस की कीमतों में वृद्धि की है वह चिंतनीय है। सरकार को इस बढ़े गैस के दाम को तत्काल प्रभाव से वापस लेना होगा, अन्यथा पार्टी इस मुद्दे को सड़क के साथ सदन में भी उठाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। बेलगाम होती जा रही महंगाई पर केंद्र की सरकार रोक नहीं लगा पा रही है। जब तक भाजपा सरकार रसोई गैस के दाम को कम नहीं करेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान पीसीसी सदस्य डा. मारकंडेय सिंह, प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुमन चौबे, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, मनीष राय, शबीहुल हसन, रईस अहमद, आदिल अख्तर, रतन तिवारी, विजयशंकर पांडेय, आलोक यादव, राकेश राय, रूद्रेश निगम, माधव कृष्ण, अच्छेलाल भारती, मोहम्मद राशिद, शशांक उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें