गाजीपुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय सहकारी कालोनी आमघाट स्थित पार्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे किसानों के उत्पीड़न के विरोध में बुद्धि-शुद्ध यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य अतिथ िउत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूरु्वी जोन के महासचिव राकेश सिंह डब्बू ने सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए तीनों काले कानूनों को वापस लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के विरुद्ध साजिश रच रही है। आंदोलन को तोड़ने की रोशिश कर रही है लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, परवेज खां, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, रविकांत राय, मुहम्मद राशिद, शेर खान, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, राजेश उपाध्याय, अशोक राय, शशिकांत राय, इरफान खान, अंसार अहमद, जियाउल हसन, मनीष राय, अनुराग पांडेय, लालसाहब यादव, संटू जैदी, अवधेश भारती, जावेद जहीर, मिलिंद सिंह, समीउल्लाह खां आदि उपस्थित थे। अंत में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन कृष्णानंद तिवकारी ने किया।