कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुनील साहू एवं पार्टी के ही एक महिला पदाधिकारी का बैटरी के लेन-देेन में आपसी कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम का कहना है कि दोनों लोगों का बैटरी लेन-देन को लेकर आपसी झगड़ा है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।