फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के डूबने से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। मगई नदी में पानी बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पानी खेतों में पहुंचने से फसलों के डूबने से तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

मगई नदी कभी करइल क्षेत्र के लिए वरदान मानी जाती थी, लेकिन विगत कई वर्षों से बाढ़ आने से अभिशाप साबित होने लगी है। इन दिनों मगई में भी सभी नदियों की तरह पानी का बढ़ाव जारी है और दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। राजापुर, शेरमठ, करीमुद्दीनपुर, उत्तमपुर, लठ्ठूडीह, लौवाडीह, जलालपुर, मुर्तजीपुर, कोकिलपुर, जोगा मुसहिब, कोठियां, गोड़उर, मसवनी, नसीराबाद, महेन, सोनवानी, पारो, पतार, खेमपुर सहित अन्य करइल क्षेत्र के गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं और उनकी चिंता बढ़ रही है कि अगर नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें