फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जटिल सर्जरी करानी है...अपना मेडिकल काॅलेज है ना!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 1200 जटिल सर्जरी हो चुकी है यहां पर, करीब चार हजार सामान्य
विज्ञापन

बलिया, मऊ के अलावा बिहार प्रांत के विभिन्न जनपदों से आकर मरीज करा रहे उपचार

कुल्हा और घुटना प्रत्यारोपण के अलावा ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य बीमारियों का सफल इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में अब तक 1200 जटिल सर्जरी हो चुकी है। जबकि सामान्य सर्जरी की संख्या चार हजार के आस-पास है। यहां जनपद ही नहीं आस-पास के इलाके बलिया, मऊ के अलावा बिहार प्रांत के विभिन्न जनपदों के मरीज आकर उपचार करा रहे हैं। कुल्हा और घुटना प्रत्यारोपण के अलावा ब्रेस्ट कैंसर, पेट, थायराइड और जबड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी की जा चुकी है। ऐसे में इससे पीड़ित मरीज न सिर्फ स्वस्थ हैं, वहीं आर्थिक झटका न लगने से काफी प्रसन्न भी हैं।
मेडिकल काॅलेज के संचालन के बाद अस्पताल को सुदृढ़ किया जाने लगा है। लंबे समय जहां जनपद में सामान्य सर्जरी के लिए भी यहां के मरीजों को निजी अस्पताल और गैर जनपदों की शरण लेनी पड़ती थी। इससे राहत दिलाने के लिए काॅलेज प्रशासन की ओर से सर्जरी शुरू कराई गई।
विज्ञापन

सर्जरी के शुरू होते ही सामान्य बीमारियों की सर्जरी के साथ- साथ जटिल सर्जरी का भी क्रम शुरू हुआ। सर्जरी विभाग की टीम ने एक वर्ष में 1200 जटिल सर्जरी की। साथ ही चार हजार सामान्य सर्जरी कर मरीजों को लाभांवित किया। इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि अब तक 1200 जटिल सर्जरी हुईं है, जिससे मरीज लाभांवित हुए।
विज्ञापन


0000000
इनसेट
आठ सर्जन की टीम संभाल रही कमान
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में वर्तमान समय में आठ सर्जन तैनात हैं, जाे कमान संभाल रहे हैं। सर्जन की टीम लगातार मरीजों का आपरेशन कर रहे हैं। इस टीम में बेहोशी के चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं, जो ओटी में सर्जरी के दौरान सर्जन का सहयोग करने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें