गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को सैदपुर तहसील में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह समस्याओं का समाधान के लिए मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एकके सिंह, जमानिया सीआरओ एवं उपजिलाधिकारी, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सेवराई एवं जखनिया में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। अपने संबंधित तहसील पर तहसील दिवस के अवसर पर उपस्थिति अनिवार्य है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।