संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। विद्युत विभाग ने सोमवार को बारा गांव में कैंप आयोजित कर बिजली बिलों की जांच के बाद उसे दुरुस्त किया। विभागीय अधिकारियों ने मिली शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान 86 हजार 500 रुपये बकाया की वसूली भी की गई।
सरकार की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने एवं खपत के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि बारा गांव में कैंप लगाकर 14 विद्युत उपभोक्ताओं के बिल में संशोधन, तीन उपभोक्ताओं के भार वृद्धि, चार नए कनेक्शन देने के साथ ही 14 उपभोक्ताओं के बकाया बिल के चलते विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।
अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि कैंप में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। गांव में बकाया बिलों की वसूली भी की गई। शेष समस्याओं का भी समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान, टीजी द्वितीय बीरबल राजभर, कार्यालय सहायक मुकेश कुमार, ऑपरेटर रामविलास यादव, लाइनमैन सेराज खां, गुड्डू, साहेब कुमार बिंद आदि उपस्थित थे।